Almora News: आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों की दी जानकारी
अल्मोड़ा, नवम्बर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ कृषि यंत्रीकरण पर चर्चा की। बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों व अन्य कारणों से कृषि यंत्रीकरण में तमाम चुनौतियां सामने आ रही हैं। जनजातीय गौरव दिवस के तहत संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियां, छोटे एवं बिखरे हुए खेत, ढलानदार भूमि, कृषि यंत्रों की उपलब्धता और संचालन में आने वाली कठिनाइयां पर्वतीय कृषि के यंत्रीकरण में प्रमुख चुनौतियां हैं। राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में कृषि शक्ति की उपलब्धता एक किलोवाट प्रति हेक्टेयर से कम है। नैनीताल, हरिद्वार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.