अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से आत्महत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम गांव पहुंची तो मामला फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के लिए काउंसिलिंग भी की। पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के बच्चे सिंह नाम ग्रामीण ने डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी कि उसके पड़ोस में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है और वहां तत्काल पुलिस सहायता की जरूरत है। सूचना पर एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में जैंती चौकी प्रभारी धर्मेद्र यादव टीम के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल पर जाकर गहन जांच-पड़ताल की, तो वहां आत्महत्या जैसा कोई मामला नहीं मिला और सूचना पूरी तरह झूठी व भ्रामक पाई गई।कॉलर की ओर से पुलिस...