अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। लमगड़ा ब्लॉक के नैनी जिफल्टा व कोकिलागांव के लोग पिछले दस सालों से सड़क की मांग कर रहें हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन-प्रशासन तक गुहार लगाई, परंतु अभी भी गांव से सड़क आठ किमी दूर है। अब उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। नैनी जिफल्टा व कोकिलागांव के लोग कई सालों से सड़क के लिए आवाज उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से सड़क आठ किमी दूर है। इसके कारण कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज भी बुजुर्गों, बीमारों और गर्भवतियों को पैदल या डोली में अस्पताल पहुंचाया जाता है। इन समस्याओं के कारण 75 फीसदी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। अपनी समस्याओं को ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर श...