अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। एसएसजे विवि व कुमाऊं विवि के कॉलेजों में एलएलबी व एलएलएम के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रवेश के लिए एसएसजे विवि की ओर से समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 19 अक्तूबर रखी गई थी। आवेदन करने के साथ छात्रों को अपने अंक व संस्थानों की वरीयता भी अपडेट करनी थी। विवि के मुताबिक, संस्थानों की वरीयता अपडेट करने की अंतिम तिथि आज यानी 20 अगस्त है। विवि का कहना है कि जिन-जिन छात्रों ने अब तक अपडेट नहीं किया है वह आज ही कर लें। यह भी पढ़ें- Almora News: अंक और संस्थान अनिवार्य रूप से करें अपडेट'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...