अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग के लिए आज से मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। डॉक्टरों के कार्यबहिष्कार पर जाने से मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी के कारण यही इंटर्न डॉक्टर व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। यहां प्रोफेसर, एसिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 178 पद स्वीकृत हैं, लेकिन तैनाती मात्र 67 पदों पर ही हो सकी है। 111 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर व 99 एमबीबीएस इंटर्न के सहारे ही बेस अस्पताल चल रहा है, लेकिन स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने पर आज से एमबीबीएस इंटर्न्स ने कार्यबहिष्कार पर जाने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- आज से इंटर्न डॉक्टर कार्यबहिष्कार पर, मर...