Almora News: आईटीआई की 177 सीटों पर प्रवेश को नहीं पहुंचे छात्र
अल्मोड़ा, अक्टूबर 17 -- Almora News: अल्मोड़ा। उच्च शिक्षा की रेगुलर पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों ने तकनीकी शिक्षा लेने में भी अधिक रुचि नहीं दिखाई है। फलसीमा स्थित आईटीआई में करीब ढाई महीने तक प्रवेश प्रक्रिया चलने के बाद भी 177 सीटें रिक्त रह गई हैं। अल्मोड़ा के फलसीमा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कुल 16 ट्रेडों का संचालन होता है। इसमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, सर्वेयर, प्लंबर, आशुलिपि हिंदी, आशुलिपि अंग्रेजी जैसी ट्रेड शामिल हैं, लेकिन इस बार आईटीआई में प्रवेश के लिए कम ही छात्रों ने रुचि जताई है। संस्थान के मुताबिक, अगस्त से आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चार बार प्रवेश की भी तिथि बढ़ाई गई। 15 अक्तूबर तक पहले आओ पहले पाओ आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.