Almora News: आईआईटी कानपुर के मानकों पर संवरेंगी प्रयोगशालाएं
अल्मोड़ा, नवम्बर 26 -- Almora News: रानीखेत। उच्च शिक्षा संस्थानों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में निरीक्षण हुआ। आईआईटी कानपुर की ओर गठित विशेषज्ञों की टीम ने महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं और वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। आईआईटी कानपुर की इस विशेषज्ञ टीम में वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. आरके निगम, भौतिक विज्ञान के डॉ. सतीश चंद्र, जंतु विज्ञान की डॉ. रेनू गोयल और रसायन विज्ञान के डॉ. धनंजय सिंह शामिल रहे। टीम ने महाविद्यालय के संबंधित विभागों का निरीक्षण किया और प्रयोगशालाओं को संवारने के लिए रणनीति बनाई। इसके अलावा वनस्पति, जंतु, भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित विभाग की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.