अल्मोड़ा, जुलाई 3 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। ऑपरेशन स्वास्थ्य के दौरान नौ दिन तक आमरण अनशन पर बैठने के साथ ही पूरे आंदोलन में सक्रिय रहे नवीन तिवारी का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। हाट निवासी तिवारी एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्होंने एसटीएच में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वह क्षेत्र में होने वाली रामलीलाओं में भी विभिन्न पात्रों का अभिनय करते थे l उनके परिवार में पत्नी सहित एक साल का बेटा है। लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...