Almora News: असम और हिमाचल के कलाकारों ने बिखेरी संस्कृति
अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। ऐतिहासिक मल्ला महल में सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव में रविवार रात देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। देर रात तक लोग रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लेने को डटे रहे। रविवार रात असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोककलाओं एवं नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिला। वहीं उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। यह भी पढ़ें- Champawat News: असम और हिमाचल के कलाकारों ने बिखेरी संस्कृति बॉलीवुड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.