Almora News: अल्मोड़ा में रोजगार मेला दो सितंबर को लगेगा
अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने के लिए दो सितंबर को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन संबंधित कंपनी की ओर से साक्षात्कार व परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दो सितंबर को सुबह दस बजे सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण-पत्र, छायाप्रतियां, बायोडाटा व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचे। इसमें स्पेशल सिक्यूरिटी गार्ड के कुल दो सौ पदों पर भर्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.