अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। बाजारों में लावारिस पशुओं का आतंक से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे पशुओं के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को डर के साए में आवाजाही करनी पड़ रही है। व्यापार मंडल ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह के मुताबिक नगर निगम केवल व्यापारियों से तहबाजारी और हाउस टैक्स वसूलने का काम कर रहा है, जबकि जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इन बेसहारा पशुओं की ओर से बार-बार सिंग मारकर घायल किया जा रहा है। यदि भविष्य में किसी नागरिक के साथ कोई गंभीर दुर्घटना होती है, तो इसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी सीधे नगर निगम अल्...