Almora News: अल्मोड़ा में लगातार बारिश से बढ़ी परेशानी
अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही हो, लेकिन इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण स्कूली बच्चों के साथ कामकाज पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी से जूझना पड़ा। इसके अलावा एक ग्रामीण सड़क पर भी मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। आपदा कंट्रोल के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अल्मोड़ा में 13 मिमी, रानीखेत में 11.2 मिमी, चौखुटिया में 27 मिमी, द्वाराहाट में 19.5 मिमी, सोमेश्वर में 16 मिमी, मासी में 6.5 मिमी, भिकियासैण में 1.05 मिमी, ताकुला में चार मिमी, भैंसियाछाना में 5.5 मिमी, शीतलाखेत में 20.5 मिमी, जैंती में 21.5 मिमी, जागेश्वर में 10.5 मिमी और सल्ट में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- नैनीताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.