अल्मोड़ा, अक्टूबर 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के नौवें दिन लोगों ने मां सिद्धिदात्री के रूप में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान व्रतधारियों ने नौ दिनों के उपवास के बाद घरों में हवन-यज्ञ कर अपना परायण पूर्ण किया। श्रद्धालुओं ने बालिकाओं के पैर धोकर, उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। नवरात्र की नवमी तिथि पर सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। अल्मोड़ा नगर के लक्ष्मेश्वर, धारानौला, नंदादेवी, चौघानपाट, खत्याड़ी सहित ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही दुर्गा मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री को हलवा, पुरी और चने का भोग लगाया। यह भी पढ़ें- Navami Havan 2026: आज महानवमी पर घर में कैसे करें हवन, जानें सामग्री, ...