Almora News: अल्मोड़ा में पुलिस परिवार की विमला बनीं तीज क्वीन
अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की पत्नी ऋतुजा गुरवे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह की पत्नी प्रशस्ति सिंह, सीजेएम आफिया मातिन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका, एडीएम युक्ता मिश्रा ने किया। महोत्सव में हेड कांस्टेबल विमला विश्वकर्मा को तीज क्वीन का खिताब मिला। चंचला आर्या दूसरे और पुष्पा बजेठा तीसरे स्थान पर रहीं। एकल नृत्य में हेमलता जौहरी ने प्रथम, किरन बर्मन ने द्वितीय व हिमानी तड़ागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निशा ने पहला, कुमारी कनक ने दूसरा और अनीता रावत ने तीसरा स्थान पाया। अतिथियों ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।महिलाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.