Almora News: अल्मोड़ा में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें अंडर-08, अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 बालक-बालिका वर्ग के 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बीएस मनकोटी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या और उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल की मौजूदगी में अंडर-08 बालक-बालिका वर्ग में कृति काण्डपाल ने पहला स्थान पाया। अंडर-10 वर्ग में हर्षित मटपाल, अंडर-13 बालक वर्ग में आयुष काण्डपाल, बालिका वर्ग में प्रियांशी गोस्वामी, जूनियर अंडर-15 बालक वर्ग के लोकेश जीना, बालिका वर्ग में प्रतिभा कश्यप ने बाजी मारी। रेफरी जीवन सिंह बोरा और ललित अधिकारी रहे। यहां हरीश कनवाल, जीवन प्रकाश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.