Almora News: अल्मोड़ा में दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत
अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- Almora News: अल्मोड़ा। बारिश के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार बारिश से कोसी नदी पूरी तरह सिल्ट से भर गई है। इस कारण जल संस्थान के पम्प भी नहीं चल पा रहे हैं। जलाशयों तक पानी लिफ्ट नहीं होने से मंगलवार को भी नगर के ज्यादातर जगहों पर पूरी तरह पेयजल आपूर्ति बंद है। पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की शरण लेने को मजबूर हैं। कोसी में सिल्ट आने से सोमवार को भी नगर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.