Almora News: अल्मोड़ा में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार
अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। लगातार बारिश के कारण कोसी नदी सिल्ट और गाद से भर गई है। इस कारण नगर में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। दो दिन लगातार आपूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए हाहाकार मच गया। बारिश के बीच धारे-नौलों की दौड़ लगाने पर लोग मजबूर हो गए। बारिश के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को कोसी नदी में सिल्ट आने के कारण कुछ ही जगहों पर पानी की आपूर्ति हो सकी थी। पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा था। अगले दिन लोगों को पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को पूरे नगर में ही पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Almora News: धौलछीना में टूटी सड़क, लोगों के घरों में घुसा मलबा जल संस्थान के मुताबिक, सोमवार शाम के समय नदी में सिल्ट कुछ कम हो गई थी। पम्पों से जलाशयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.