अल्मोड़ा, अक्टूबर 31 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था चरमराई हुई है। पूरे जिले में सिर्फ दो ही रेडियोलॉजिस्टों की तैनाती हो सकी है। केवल मुख्यालय में ही अल्ट्रासाउंड जांच होने से लोगों को किलोमीटरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। अल्मोड़ा नगर में ही जिला अस्पताल व बेस अस्पताल जैसे बड़े-बड़े अस्पताल हैं। रानीखेत, सोमेश्वर और चौखुटिया में उप जिला अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी संचालन होता है, लेकिन जिला अस्पताल व बेस अस्पताल के अलावा कहीं भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास पूरे जिले की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था संभालने के लिए सिर्फ एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। उनकी ओर से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांचें की ...