अल्मोड़ा, जुलाई 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया कि बीती गुरुवार को वह धारानौला क्षेत्र से अपना निजी काम निपटाकर वापस घर लौट रही थीं। इसी बीच भैंसगली निवासी आरोपी अजीम ने नशे की हालत में उन्हें सरेराह जबरन रोक लिया और बदसलूकी करते हुए उनका दुपट्टा खींच दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, अगले दिन शुक्रवार को आरोपी अजीम फिर से उनका पीछा करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...