अल्मोड़ा, नवम्बर 25 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के सभी किसानों की जमीनों का ब्यौरा अब ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी। इसके लिए उन्हें अलग से खाता खतौनी निकालने व जमीन का विवरण देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत कुल एक लाख सात हजार किसान पंजीकृत हैं। अब सरकार की ओर से इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। किसान संबंधित कृषि अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक, सीएचसी सेंटर या फिर खुद एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से अपनी आईडी बना सकते हैं। इसमें किसान की जमीन का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। आईडी बनने के बाद किसान अपनी जमीन की जानकारी आसानी से पोर्टल के माध्यम से निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से खाता खतौनी नहीं निकाल...