अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर की मुख्य बाजार में पानी का टूटा पाइप इन दिनों राहगीरों के साथ ही व्यापारियों और खरीददारों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां रास्ते में पानी फैलने के कारण कीचड़ से लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है और कई फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से नगर के मुख्य बाजार में लोहे के शेर के पास पानी का पाइप टूटने के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण खासतौर पर सुबह के समय रास्ते में काफी पानी फैल जा रहा है। दिवाली के कारण इन दिनों नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बाजार पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: जेसीबी से टूटी पेयजल लाइन, रातभर बहता रहा पानी स्थानीयों के अनुसार कीचड़ व गंदगी से रास्ते पर चलना भी दूभर हो रहा है और भीड़ के ...