Almora News: अल्मोड़ा फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बची चालक की जान
अल्मोड़ा, अक्टूबर 22 -- Almora News: अल्मोड़ा। हवालबाग मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एक बोलेरो कार के चालक को फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। बुधवार देर रात हुए हादसे की सूचना मिलने पर टीम महज 25 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वाहन का दरवाजा काटकर फंसे चालक का रेस्क्यू किया गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब सवा दस बजे सूचना मिली कि हवालबाग मार्ग पर एक बोलेरो कार असंतुलित होकर गहरी खाई में समा गई है। हादसे के वक्त कार में केवल 24 वर्षीय चालक दानेश्वर प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी आईसीआर कॉलोनी हवालबाग सवार थे। वह गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन किशन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू यूनिट तत्काल रवाना हुई। टीम के हरि अधिकारी, मोसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.