अल्मोड़ा, नवम्बर 26 -- Almora News: दन्या। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शादियों का सीजन शुरू होते ही दर्जनों गांवों के ग्रामीण खरीदारी के लिए दन्या बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने और सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से हाईवे संकरा हो गया है। इसके चलते लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मार्ग सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। सरकारों द...