अल्मोड़ा, नवम्बर 9 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिजा जज आवास परिसर के पास झाड़ियों में शनिवार रात आग लग गई। फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण दीवाली पर हो रही आतिशबाजी माना जा रहा है। शनिवार रात फायर स्टेशन अल्मोड़ा को झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मिनी हाई प्रेशर से पम्पिंग कर दो होजरील व सीएफटी से पम्पिंग के एक होज रील की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद पाताल देवी जल संस्थान से वाहनों में पानी भरकर वापस टीम फायर स्टेशन पर पहुंची। आग पर काबू पाने के दौरान जिला जज भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, फायर सर्विस टीम में किशन सिंह, हरीश रावत, योगेश शर्मा, दीपक ...