Almora News: अल्मोड़ा के 16 कॉलेजों में आज बनेगी छात्रों की सरकार
अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के सभी 16 कॉलेजों में आज छात्रों की सरकार का गठन होगा। छात्र-छात्राएं मतदान कर अपने नेता का चुनाव करेंगी। इसके लिए अल्मोड़ा परिसर समेत अन्य कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन कॉलेजों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, वहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिले में अल्मोड़ा परिसर समेत कुल 16 कॉलेजों का संचालन होता है। आज यानी मंगलवार को सभी कॉलेजों में छात्रसंघ 2026-27 का चुनाव होना है। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के अलावा रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, स्याल्दे व भिकियासैण कॉलेजों में सुबह दस बजे से आज मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। अन्य कॉलेजों में या तो सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है या फिर छात्रों ने नामांकन ही नहीं किया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चमोली जिले के महाविद्यालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.