अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। देवली गांव में रविवार रात एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार के आतंक और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिगत यह पिंजरा लगाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार रात्रि 11:45 बजे पिंजरे में एक गुलदार फंस गया, जिसकी तेज गुर्राहट और दहाड़ सुनने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत देवली गांव पहुंची। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। रेस्क्यू सेंटर में गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा ताकि उसकी सेहत और उम्र का सही पता चल सके। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...