Almora News: अल्मोड़ा के ज्यूड़ कफून में अतिवृष्टि से भारी तबाही
अल्मोड़ा, अगस्त 22 -- Almora News: अल्मोड़ा। हवलबाग ब्लॉक के ज्यूड़ कफून में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान काजल बिष्ट ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को पत्र भेजकर क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है। प्रधान काजल ने पत्र में लिखा है कि बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान श्यामादेवी मंदिर की पहाड़ी की ओर से अतिवृष्टि के कारण मलबे और पानी का सैलाब नीचे की तरफ आया। इस बहाव की चपेट में आने से पूरी ग्राम पंचायत ज्यूड़ कफून मलबे और पानी से पूरी तरह पट गई है। आपदा के कारण स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन और सुरक्षा दीवारों को भारी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही चौसली मोटर मार्ग से स्कूल की तरफ जाने वाला मुख्य रास्ता और पैदल मार्ग मलबे में तब्दील हो गए हैं। मार्ग क्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.