Almora News: अल्मोड़ा के चार निशुल्क पैथ लैब बंद होने की कगार पर
अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले में राज्य सरकार की निशुल्क जांच योजना के तहत संचालित चार सैंपल कलेक्शन सेंटरों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। भुगतान लंबित होने के कारण संस्था ने इन्हें संचालित करने में असमर्थता जताई है। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। जिले सहित प्रदेशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क चिकित्सा परीक्षण व जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित निशुल्क जांच योजना का दायरा सिमटता जा रहा है। जिले में इसके तहत संचालित कुछ लैब को पहले भी बंद किया जा चुका है, जिसके बाद स्याल्दे, भैंसियाछाना, दौलघाट और ध्याड़ी पीएचसी के सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बंद होने की कगार पर हैं। संचालन करने वाली संस्था ने से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण कर्मचारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.