Almora News: अल्मोड़ा की पार्किंग व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम सख्त
अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। डीएम ने सोमवार को नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और सुविधाओं का जायजा लिया। विभिन्न स्थलों पर मिली अव्यवस्थाओं और गंदगी पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने व व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम अंशुल सिंह ने नगर के टैक्सी स्टैंड तिराहे, खोल्टा सीढ़ी मार्ग और शिखर तिराहे की नगर पालिका पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर में स्वच्छता, सुव्यवस्थित यातायात और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्रवाई की गई। डीएम ने खोल्टा सीढ़ी मार्ग पर पानी की पाइपलाइन के रिसाव को तुरंत बंद करने, झाड़ियों का कटान करने और सीढ़ी मार्ग की नियमित सफाई के निर्देश दिए। टैक्सी स्टैंड पार्किं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.