Almora News: अल्टीमेटम समाप्त, आज से आमरण अनशन होगा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: चौखुटिया। क्षेत्र की सात सूत्रीय मांगों को लेकर गेवाड़ विकास समिति का आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों की ओर से सरकार को दिया गया अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद अब आज से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान 'अभी नहीं तो कभी नहीं' के नारे के साथ आंदोलनकारियों ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। लोगों का आंदोलन दो अक्तूबर से रामगंगा आरती घाट पर चल रहा है। आंदोलनकारी स्थानीय महाविद्यालय में बीएससी व बीकॉम कक्षाओं की स्वीकृति, पीजी का दर्जा देने, पॉलिटेक्निक की स्वीकृति, केंद्रीय विद्यालय खोलने, उपजिला चिकित्सालय की डीपीआर बनाने, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मासी के उच्चीकरण, अगनेरी में रामगंगा नदी पर तटबंध निर्माण और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन जैसी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.