Almora News: अभिनय और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखेंगे
अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। उदय शंकर नाट्य अकादमी में सात दिवसीय रंगमंच व फिल्म निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में प्रतिभागी अभिनय, फिल्म व डॉक्यूमेंट्री निर्माण, रंगमंच तकनीक, दृश्य-रचना, चरित्र निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन की बारीकिया सीखेंगे। पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, संस्कृति विभाग की ओर से गुरु उदय शंकर की स्मृति में यह कार्यशाला हो रही है। इस कार्यशाला में 40 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 सितंबर को समापन पर प्रतिभागी सीखी गई विधाओं का प्रदर्शन करेंगे। गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू व कलाकार तनुश्री शंकर व उनके दल की ओर से भी प्रस्तुति दी जाएगी।यहां संग्रहालय की निदेशक जयन्ती खाती, कैलाश कांडवाल, शुभम शर्मा, अभिनेता-निर्देशक अभिषेक डोभाल, हिमांशु धरमोरा, भातखंडे संगीत महाविद्यालय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.