अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। दीवाली को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कारण मंगलवार को नगर के धारानौला, एडम्स, आकाशवाणी, राजपूरा, और शीतलाखेत, कोसी, कौसानी, गणनाथ, ध्याड़ी, कपीलेश्वर, लमगड़ा, जलना, जैंती फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते शट डाउन लिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...