अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- Almora News: अल्मोड़ा। ब्लॉक के पाली थौली क्षेत्र पंचायत सीट के उपचुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए गए। चुनाव चिह्न में अनार और कटहल के अलावा ईट और शीशे के गिलास की टक्कर दिखाई देगी। 12 अक्तूबर को मतदान की प्रक्रिया होगी। कुछ समय पूर्व रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भाई व पूर्व प्रमुख सतीश नैनवाल का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद से पाली थौली बीडीसी सीट रिक्त हो गई थी। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी ज्येष्ठ प्रमुख को दी गई थी। लंबा समय बीतने के बाद उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे भिकियासैंण ब्लॉक सहित पूरी रानीखेत विधानसभा की सियासत गरमा गई थी। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया हुई तो विधायक डॉ नैनवाल के भांजे की पत्नी पूनम सहित दस अन्य ने पर्चा दाखिल किया था। लेकिन प्र...