Almora News: अधर्म पर धर्म की विजय, श्रीराम ने किया रावण वध
अल्मोड़ा, अक्टूबर 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की रामलीला के दसवें दिन अधर्म पर धर्म की विजय का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर समाज को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के सजीव मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समिति की ओर से आयोजित लीला के दौरान कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर रावण विलाप, सुलोचना सती, रावण-अहिरावण संवाद, हनुमान-मकरध्वज संवाद, अहिरावण वध और राम-रावण युद्ध के दृश्यों ने लोगों को रोमांचित किया। प्रवासी जनता के लिए रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में मौजूद श्रद्धालु घर बैठे इसका हिस्सा बन सके। यह भी पढ़ें- Bareily News: जोगी नवादा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.