Almora News: अथरबनी में गुलदार दिखने से दहशत
अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। मंगलवार दोपहर अथरबनी ग्राम पंचायत में भी गुलदार आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है। इससे लोग दहशत में हैं। अब दिन के समय भी गुलदार के आने से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ग्राम प्रधान विनोद जोशी ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने व पिंजरा लगाने की मांग की है। ताकि गुलदार की दहशत से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.