Almora News: अतिक्रमण तोड़े जाने की कार्रवाई की उपपा ने की कड़ी निंदा
अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। उपपा ने रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में कई दशकों से रह रहे सैकड़ों गरीब परिवारों को बुलडोजर चलाकर बेघर किए जाने की कार्रवाई की आलोचना की है। पार्टी के केंद्रीय संयोजक पीसी तिवारी ने इसे अमानवीय और गैर-कानूनी करार दिया है। कहा कि प्रभावित परिवारों के कई मामले डीएम और उच्च न्यायालय में लंबित होने के बावजूद प्रशासन ने उन्हें अपना सामान समेटने के लिए 24 घंटे का समय भी नहीं दिया गया। इस विवादित मामले में प्रशासन ने पारदर्शिता को ताक पर रख दिया। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी और समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार सहित कई प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को शांति भंग के नोटिस थमाकर प्रभावित क्षेत्र में जाने से बलपूर्वक रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में आज होगी पुछड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.