अल्मोड़ा, अक्टूबर 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि व कुमाऊं विवि के कॉलेजों में एलएलबी व एलएलएम के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। छात्र आज यानी 19 अक्तूबर को भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले आवेदन वालों को अंक व संस्थानों की वरीयता अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी। एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश के लिए एसएसजे विवि की ओर से समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 अक्तूबर कर दिया गया है। विवि के मुताबिक, एसएसजे व कुमाऊं विवि के सभी कॉलेजों में एलएलबी में प्रवेश को 290 व एलएलएम के लिए 104 आवेदन हुए हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: एलएलबी में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन वहीं, पहले जारी हुई विज्ञप्ति के दौरान आवेदन करने वाले छात्रों को पोर्टल में अ...