अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज और धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 45 खिलाड़ियों ने 80 मिनट लगातार स्केट चलाकर तीन रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

खिलाड़ियों की सफलता महासचिव प्रदीप रावत ने बताया कि खिलाड़ियों ने फोर्ब्स बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूनाइटेड अरब अमीरात वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, यूरोपीय यूनियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपना नाम दर्ज कराया है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने हरी झंडी दिखाकर रिकॉर्ड्स इवेंट का प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेलने में अपने कौशल को विकसित...