Aligarh News: 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
अलीगढ़, अगस्त 14 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकलने के कारण वातावरण में उमस बनी रही। हवा में नमी का स्तर अधिक होने से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम के समय हवा में बदलाव के साथ मौसम में हल्की राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से भी राहत मिलने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.