Aligarh News: 40 से ज्यादा चालान, 5 वाहन सीज
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सान्या ने शुक्रवार को टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पर वाहनों पर ई. चालान एप के माध्यम से कार्रवाई की। चेकिंग खेरेश्वर चौराहे से टप्पल तक के रास्ते में की गई। इस दौरान 40 से अधिक चालान किए और 5 वाहनों को जब्त किया गया। ये वे वाहन थे जो बिना परमिट, फिटनेस या बिना टैक्स जमा किए चल रहे थे। इनमें ओवर लोड वाहन भी शामिल है। चेकिंग के दौरान 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। ऐसे वाहनों के भी चालान हुए जो क्षमता से अधिक ईंट ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 59 बसें सीज, 81 का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.