Aligarh News: 3 दिन की बारिश में तालाब बनीं सड़कें
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: दादों, संवाददाता। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के दादों इलाके में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ने सड़कों की पोल खोल दी है। बारिश के पानी से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव हो गया है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। प्राप्त तस्वीरों में नगला भूड़ से सांकरा मार्ग और आलमपुर चौराहे से जिरौली रोड का हाल देखा जा सकता है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है। साइकिल और बाइक सवारों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बदहाल हो गई बारा की सड़कें, गड्ढे ही गड्ढे कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।स्थानीय ग्रामीण आलमपुर फतेहपुर निवासी धर्मेंद्र सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.