Aligarh News: 26 मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता रेलवे पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन और सीओ इटावा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान एजाज अहमद (20 वर्ष) पुत्र रिजाऊल सेख, निवासी जोइनपुर, थाना बोस्टम नगर, जनपद मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था। बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.