Aligarh News: 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, चोरी की राइफल बरामद
अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: पिसावा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द में दो वर्ष पहले एक राशन डीलर के घर से चोरों द्वारा जेवरात व लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित द्वारा दर्ज करा दी गई थी। वहीं एक वर्ष पहले गांव प्रेमपुर में भी आभूषण आदि चोरी हो जाने का मुकदमा पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर राइफल बरामद की। शातिर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओ का खुलासा करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गांव डेटा खुर्द निवासी राशन डीलर श्रीचंद पुत्र रघुराज सिंह के यहां तीन जुलाई 2024 को चोरों द्वारा जेवरात एवं लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.