अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली बिलों की सटीकता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक कारोबारी के 24 किलोवाट स्वीकृत लोड वाले बिजली कनेक्शन पर विभाग ने एक माह में 116 किलोवाट बिल्ड डिमांड दर्ज कर दी। इसके आधार पर 30,276 का डिमांड चार्ज और 46,630.26 की एक्सेस डिमांड पेनल्टी लगाते हुए कुल बिल 1.13 लाख से अधिक बना दिया गया। कारोबारी का कहना है कि उनके छोटे प्रतिष्ठान में इतना अधिक लोड संभव ही नहीं है। जबकि, पिछले माह बिल्ड डिमांड 19.17 किलोवाट थी। शिकायत लेकर सासनीगेट बिजलीघर पहुंचे तो उन्हें लालडिग्गी बिजलीघर भेज दिया गया, जबकि विभाग एकल विंडो व्यवस्था का दावा करता है। सासनीगेट क्षेत्र के पला रोड स्थित कारखाने के संचालक जयप्रकाश को जुलाई का बिजली बिल देखकर झटका लग गया। 24 किलोवाट स्वीकृत लोड वाले औद्योगिक क...