Aligarh News: 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सौंपे कैशलेस कार्ड
अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के शेखर सर्राफ सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में यह योजना शिक्षकों को बड़ी राहत देगी। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षकों को पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 12 लाख का टर्म प्लान, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा व हवाई दुर्घटना की स्थिति में तीन करोड़ का बीमा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना का प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा अग्रिम रूप से पंजाब नेशनल बैंक को उपलब्ध कराया जा चुका है। यह भी पढ़ें- विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.