अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मेयर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में बुधवार को हैबिटेट सेंटर में 15वें वित्त आयोग की बैठक बुलाई गई। मेयर प्रशांत सिंघल ने शहर के विकास को गति देने के लिए 60 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगाई। महापौर की अध्यक्षता वाली 15वें वित्त आयोग की समिति ने विभाग वार विकास, ब्यूटीफिकेशन, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और कचरा निस्तारण व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई। अलग-अलग कार्यों पर बजट खर्च किया जाएगा। नव विस्तारित वार्डों की भी दशा सुधरेगी।

15वें वित्त आयोग की बैठक में मुख्य प्रस्ताव 15वें वित्त आयोग की बैठक में 118.92 लाख से सुतमिल चौराहे से जीटी रोड पर केबिल पाइप व लाइट, 150 लाख की लागत से 01 नग पैच रिपेयर मशीन की आपूर्ति, जलनिकासी के लिए 579.62 लाख, स्ट्रीट लाइट व्य...