Aligarh News: 11 साल का स्कूली छात्र लापता
अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित पीएसी के पास से स्कूली छात्र लापता हो गया। वह घर से घूमने निकला था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।राजविहार कालोनी निवासी रविन्द्र कुमार का 11 वर्षीय बेटा हर्षित इलाके के ही एक स्कूल से कक्षा पांचवी की पढ़ाई कर रहा है। रोजाना की तरह रविवार की शाम वह घर से घूमने निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.