अलीगढ़, अगस्त 8 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। 11 केवी हाथरस अड्डा फीडर की लाइन ट्रिप होने से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा अन्य फीडरों पर भी दिनभर बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सासनीगेट क्षेत्र के न्यू गोपालपुरी, बिहारी नगर, कृष्णा बिहार सहित कई क्षेत्रों में सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का काम प्रभावित हुआ। वहीं कृष्णापुरी मठिया, सुदामापुरी, रामघाट रोड फीडर से जुड़े इलाकों में दिनभर बिजली बार-बार आती-जाती रही। बिजली संकट का असर दीनदयाल अस्पताल पर भी पड़ा, जहां कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उधर समृ...