Aligarh News: 100 बेड के अस्पताल की दुर्दशा पर फूटा एमएलसी का गुस्सा: अतरौली सीएचसी में गंदगी
अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: अतरौली। योगी सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन अतरौली के 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में जमीनी हकीकत बद से बदतर है। रविवार को शिक्षा का व्यवसायीकरण समिति के सभापति एवं एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने जब अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो वहां की दुर्दशा देखकर उनका पारा चढ़ गया। वार्डों में गंदगी, शौचालयों से उठती दुर्गंध और मरीजों की बदहाली देख एमएलसी ने जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान एमएलसी सीधे प्रसूता वार्ड में पहुंचे, जहां भर्ती महिलाओं ने अपनी पीड़ा बयां की। वीरवती देवी ने बताया कि उनकी बहू रूबी ने यहीं बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। दोपहर 11 बजे तक महिलाओं को नाश्ते में केवल दलिया दिया जा रहा था। जनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.