अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। 'विश्‍वलक्ष्मी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा आयोजित 'एथर कोनार्क मेगा डिलीवरी इवेंट' में 100 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी कर रिकॉर्ड बनाया गया। मुख्य अतिथि सर्विस एएसएम रोहन ने ग्राहकों को उनके नए इलेक्ट्रिक वाहनों की चाबियां सौंपी। एथर कोनार्क के स्कूटर अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन के लिए पहचाना जाता है। विश्‍वलक्ष्मी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूटर की विशेषताओं को बताया गया। संस्थापक पीसी शर्मा और निदेशक विश्वेंद्र शर्मा एवं देवेश शर्मा के मार्गदर्शन में कंपनी लगातार ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। कंपनी के निदेशकों ने बताया कि 100 वाहनों की यह एक साथ डिलीवरी न केवल एक व्यावसायिक उपलब्धि है, बल्कि यह एक 'स्वच्छ और हरि...